Bareily News: कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली में समाजवादी छात्र सभा ने छात्र संघ चुनाव की बहाली, भारी फीस वृद्धि और स्कूलों के मर्जर के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्क में जुटने के बाद, छात्र कार्यकर्ताओं ने मार्च किया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए, जिसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन
Bareily News: बरेली। छात्र संघ चुनाव की बहाली, स्कूल -कॉलेजों में भारी फीस वृद्धि और स्कूलों के मर्जर के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होने के बाद समाजवादी छात्र सभा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट को बंद करवा दिया। इस पर समाजवादी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट गेट पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि को वापस लेने , स्कूलों का मर्जर समाप्त करने और छात्र संघ चुनाव से रोक हटाने की मांग उठाई गई।

