स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और ताइकवांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल दिए। इसके साथ ही साइंस प्रोजेक्ट के लिए छात्र हर्षित को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।

स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

‎- खेल प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज जनपद वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सभी जनपदों में किया गया। बरेली के अर्बनहाट स्थित ऑडिटोरियम में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो की उपस्थिति में किया गया। जहां सभी ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। ‎कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया, इसके बाद सरस्वती वंदना से कार्यकम की शुरुआत की गई। जनप्रतिनिधियों ने छात्र/छात्राओं को पुस्तको का वितरण किया।

इसके साथ ही प्रान्त स्तर पर आयोजित ताइकवांडो प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। हरूगला के विद्यालय के छात्र हर्षित को उनके द्वारा बनाये गए साइंस प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल चलो अभियान के प्रचार-प्रसार को एलईडी वैन और रैली को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक नवाबगंज एमपी आर्या, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनीता उपस्थित आदि रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।