Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsStudents Demand Fee Reduction at Bareilly College A Call for Justice
छात्रों से हो रही 200 रुपये की वसूली बंद हो

छात्रों से हो रही 200 रुपये की वसूली बंद हो

संक्षेप:

Bareily News - समाजवादी छात्र सभा (सछास) के अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल और छात्र नेता रवि पंडित ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य के कार्यालय में ज्ञापन दिया। प्राचार्य के अनुपस्थित रहने पर सभी छात्र वहीं बैठे रहे और 200...

Thu, 11 Sep 2025 05:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

समाजवादी छात्र सभा (सछास) के महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल व छात्र नेता रवि पंडित के साथ छात्र ज्ञापन देने बरेली कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय पहुंचे। प्राचार्य प्रो. ओपी राय के उपस्थित न होने पर सभी कार्यालय में ही बैठे रहे। प्राचार्य के आने पर सभी ने अपनी मांगों को रखते हुए छात्रों से शुल्क वृद्धि में 200 रुपये निगम शुल्क वसूली बंद किए जाने व इसकी भरपाई महाविद्यालय द्वारा स्वयं करने की मांग की। सभी ने अपनी मांगों का ज्ञापन देकर जल्द निस्तारण किए जाने की मांग की। छात्र नेता रवि पंडित, शिवम मिश्रा, शिकुल यादव, कुलदीप यादव, वरुण गिहार, विवेक कुमार आदि रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।