छात्र तन्मय का सम्मान, बनेगा साइबर जागरुकता का ब्रांड एंबेस्डर

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - आठवीं कक्षा के छात्र तन्मय ने अपने परिवार को 6 लाख रुपये की ठगी से बचा लिया। ठगों ने कोर्ट वारंट भेजकर मानसिक दबाव बनाया, लेकिन तन्मय ने सूझबूझ से वीडियो रिकॉर्डिंग की और पुलिस को सूचित किया। उसे एडीजी ऑफिस में सम्मानित किया गया और साइबर जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

छात्र तन्मय का सम्मान, बनेगा साइबर जागरुकता का ब्रांड एंबेस्डर

डिजिटल अरेस्ट मामले में आठवीं के छात्र तन्मय उर्फ तनु ने अपने परिवार को ठगी से बचा लिया। परिवार से 6 लाख रुपये मांगे गये थे। कोर्ट वारंट भेजकर मानसिक दवाब बनाया गया। तन्मय की सूझबूझ काम आई। जिससे परिवार ठगी से बच गया। इस मामले में पुलिस ने तन्मय को एडीजी आफिस बुलाकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं उसे साइबर जागरुकता का ब्रांड एंबेस्डर बनाने को कहा गया है। प्रेमनगर के सुर्खा मोहल्ला में आजादनगर निवासी चंद्रशेखर से 6 अप्रैल को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का प्रयास हुआ। ठगों ने फोन कॉल करके खुद पुणे एटीएस से बताया। वीडियो कॉल करके 10 घंटा तक परिवार को डिजिटल अरेस्ट रखा गया।

आंतकी लिंक बताकर बैंक पास बुक, आधार आईडी ले ली गई। ठगों ने उनका कोर्ट वारंट मोबाइल स्क्रीन पर दिखाया। कहा गया, कुछ देर में पुलिस आपके घर पहुंच जाएगी। या फिर 6 लाख रुपये भेजो। चंद्र शेखर का बेटा तन्मय उर्फ तनु आठवीं कक्षा में पढ़ता है। तन्मय समझ गया, यह फ्रॉड कॉल है। उसने वीडियो रिकार्डिंग कर ली। कोर्ट वारंट का स्क्रीन शॉट ले लिया। पुलिस को भी सूचना दे दी। इसके बाद ठग समझ गये परिवार ऐसे नहीं फंसने वाला। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कॉल काट दिया। जिससे परिवार ठगी से बच गया। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, रमित शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली अनुराग आर्य के साथ छात्र तन्मय एवं उसके परिजनों के समक्ष जोनल कार्यालय स्थित सभागार में उपहार में ड्रॉइंग बोर्ड, कलर्स व चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। छात्र तन्मय द्वारा बरेली जोन में बाल साइबर सुरक्षा एंबेसडर के रुप में साइबर जागरुकता के लिए ड्रॉइंग बोर्ड पर जो भी चित्र/कलाकृति बनाई जायेगी उसको बरेली ऑफिसीयल मीडिया हैंडल्स के द्वारा पोस्ट किया जायेगा।--फर्जी कॉल से न डरें, तत्काल दें सूचनाएडीजी रमित शर्मा ने कहा गया है, फर्जी कॉल से न डरें, और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें। हम सभी को सतर्क रहना है। छात्र तन्मय की तरह साइबर सुरक्षा के एंबेसडर बनें और सुरक्षित डिजिटल उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।