समर्थ पोर्टल पर अंक अपलोड न होने पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा
Bareily News - एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति की अनुपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक को 10 मांगों का ज्ञापन दिया। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय की समस्याएं उनके भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। यदि मांगें 25 मई तक पूरी नहीं हुईं, तो छात्रों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को भारी संख्या में विद्यार्थियों ने एकत्र होकर हंगामा काटा। कुलपति के न होने पर सभी ने परीक्षा नियंत्रक को 10 मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विश्वविद्यालय की समस्याओं से छात्रों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन के कारण कई छात्रों के अंक अप्रत्याशित रूप से कम आने के साथ ही बैक जानबूझकर लगाई गई है। बैक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी अंकतालिका में बैक इन प्रीवियस सेमेस्टर प्रदर्शित कर रहा है। अंकों का ऑनलाइन अपलोड न होने, मुख्य परीक्षाओं के अंक समय पर पोर्टल पर अपडेट नहीं किए गए हैं।
बड़ी संख्या में छात्रों का परिणाम पेंडिंग दिखा रहा है। ओएमआर शीट की जांच को सार्वजनिक किया जाए। उत्तीर्ण हो चुके छात्रों को समय पर अंकपत्र व डिग्री प्रदान नहीं की जा रही है। छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी ई-मेल के माध्यम से नि:शुल्क भेजी जाए। लगातार बढ़ रही परीक्षा फीस और अत्याधिक लेट फीस को तुरंत कम किया जाए। दोबारा मूल्यांकन जांच पूरी तरह निशुल्क किया जाए। छात्रों ने ज्ञापन के माध्य से सभी समस्याओं व मांगों का निस्तारण 25 मई तक अनिवार्य रूप से करने को कहा है। समय पर मांगें पूरी न होने पर विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता अभिषेक कुमार, राजपाल, जितिन मौर्य, स्वाती गंगवार, आरती देवी, रश्मि, कुसुम, आशिफा बी, हेमलता, गीता देवी, राधा देवी, विकास, कल्पना सक्सेना आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


