Bareily News: शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए संबंध, वादे से मुकरा युवक
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: नवाबगंज में एक युवक ने इंटरमीडिएट की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक मुकर गया। छात्रा ने थाना जाकर आरोप लगाने के बाद युवक को फरार होते देखा। दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

Bareily News: नवाबगंज। कॉलेज आने-जाने के दौरान एक युवक ने इंटरमीडिएट की एक छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे परेशान छात्रा ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जानकारी होने पर आरोपी युवक घर से फरार हो गया। युवक के रवैये से परेशान छात्रा बुधवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद स्कूल ड्रेस में ही थाना नवाबगंज पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। छात्रा के थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक घर से फरार हो गया।
मामले की जानकारी होने पर छात्रा और आरोपी युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।


