ट्रैक्टर से गिरा छात्र, हैरो से कटकर मौत
खेत की जुताई करने चाचा के साथ गया कक्षा छह का छात्र ट्रैक्टर से गिर गया। हैरो के नीचे आ गया और कटकर उसकी मौत हो...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 25 Aug 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें
खेत की जुताई करने चाचा के साथ गया कक्षा छह का छात्र ट्रैक्टर से गिर गया। हैरो के नीचे आ गया और कटकर उसकी मौत हो गई।
गांव डप्टा श्यामपुर के छन्ने राजपूत ने बताया कि वह मंगलवार शाम को अपने ट्रैक्टर में हैरो लगाकर शाम को खेत की जुताई करने गया था। उसके साथ में भतीजा जीतू (12) ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। जीतू बल्लिया के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। खेत की जुताई करते समय जीतू अचानक ट्रैक्टर से गिर गया। इससे हैरो से बालक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जीतू अपने भाईयों में सबसे छोटा है, उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
