बीडीएम में गौरिका सिंह बनी हेड गर्ल
मीरगंज, संवाददाता। बीडीएम पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का गठन हुआ। इंटर मीडियट के आफताब हेड बॉय एवं गौरिका सिंह हेड गर्ल नियुक्त हुईं। स्कूल प्रशासन न

मीरगंज, संवाददाता। बीडीएम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को छात्र परिषद का गठन हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार आशीष कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र मिश्रा ने समारोह का शुभारंभ किया। कक्षा 12 के छात्र आफताब हेड बॉय एवं गौरिका सिंह हेड गर्ल चुने गए।स्कूल प्रशासन ने रेड हाउस से देवांश गौर एवं जिज्ञासा, ब्लू हाउस से प्रिंस शर्मा एवं श्रद्धा, ग्रीन हाउस से फरदीन एवं रिद्धि, येलो हाउस से आशमित एवं आयुषी रस्तोगी को कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी। वाइस कैप्टन, अनुशासन एवं खेल प्रभारी को नियुक्त कर पदाधिकारियों को अतिथियों ने बैज पहनाकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दीं।
निदेशक अचल मिश्रा ने नेतृत्व और अनुशासन के महत्व बताए। संस्थापक रमेश चंद्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ. चारु खन्ना ने छात्र परिषद एवं क्लबों के गठन की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और अनुशासन का विकास होता है। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


