महाविद्यालयों में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य के कुलाधिपति ने दिए आदेश

Mar 04, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। यदि उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम रही तो छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।

महाविद्यालयों में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य के कुलाधिपति ने दिए आदेश

राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदी बेन पटेल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों तथा इससे संबद्ध कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) डॉ. पंकज एल जॉनी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शैक्षिक संस्थानों के निदेशकों को भेजे पत्र में कहा है कि कुलाधिपति ने नियमानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य किए जाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और निदेशकों से इस आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। पत्र में लिखा गया है कि नियमानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन अक्सर पाया जाता है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यदि ऐसा पाया जाता है तो नियमानुसार छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सकता है। पत्र में कहा गया है कि नोटिस और वेबसाइट के माध्यम से छात्रों को बताया जाए कि अगर उनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी तो उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने की अनुमति दी जाएगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर उपस्थिति बायोमैट्रिक प्रणाली से की जाए तो यह और भी उपयुक्त होगा। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद ने बताया कि कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी की ओर से उपस्थिति अनिवार्यता को लेकर पत्र प्राप्त हुआ है। सभी महाविद्यालयों को इस संबंध में जानकारी देकर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।