टीकाकरण के आंकड़ों का सही अपडेट होना जरूरी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और गर्भवतियों के टीकाकरण कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए 'स्ट्रेंथनिंग इम्यूनाइजेशन डेटा-रीचिंग द अनरीच्ड' विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। फरीदपुर सीएचसी में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य डेटा की गुणवत्ता सुधारना और समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचाना है।

टीकाकरण के आंकड़ों का सही अपडेट होना जरूरी

बच्चों-गर्भवतियों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्ट्रेंथनिंग इम्यूनाइजेशन डेटा-रीचिंग द अनरीच्ड विषय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। मंगलवार को फरीदपुर सीएचसी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों तथा विभिन्न ब्लॉकों से आए स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य टीकाकरण संबंधी डेटा की गुणवत्ता सुधारना, बच्चे- गर्भवती महिला तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता सही एवं समयबद्ध डेटा पर निर्भर करती है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने प्रतिरक्षण सेवाओं की मॉनिटरिंग, डेटा प्रबंधन एवं डिजिटल प्रणाली के उपयोग पर जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।