Bareily News: नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश
Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता।स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत शेरगढ़ में साइफर जीरो वेस्ट फर्म के सहयोग से कस्बे के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता

Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता।स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत शेरगढ़ में साइफर जीरो वेस्ट फर्म के सहयोग से नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता गीतों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करते हुए गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने तथा खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की गई। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया कि घरों से निकलने वाले कूड़े को नगर पंचायत की कूड़ा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।इस अवसर पर सुनील कुमार, नितिन, शैलेन्द्र कुमार, ऊषा सिंह, अर्जुन सिंह, रवि सहित कलाकार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


