बल्लिया मे आंधी तूफान के कारण 13 घंटे गायब रही बिजली
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - भमोरा। आंधी और बरसात से भमोरा और बल्लिया क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, गुरुवार दोपहर बाद दो बजे बिजली सुचारू की गई।

भमोरा।आंधी और बारिश से भमोरा और बल्लिया क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, गुरुवार दोपहर बाद दो बजे बिजली सुचारू हो सकी।बुधवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी, जिससे भमोरा और बल्लिया बिजली उपकेंद्रों से बिजली गुल हो गई। दोपहर दो बजे बिजली सप्लाई मिल सकी।भमोरा के जेई विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान से कई जगह पर तारों के ऊपर पेड़ और टहनियां गिर गई थी। कुडढा मंदिर के पास बिजली केबल में आग लग गई थी। उसके बाद मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी, इस तरह दो बजे बिजली सुचारू हो सकी।
ये भी पढ़ें:वर्षा और आंधी से फसलों को भारी नुकसान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


