ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली के शाही में छेड़छाड़ के विरोध पर पथराव, 13 लोग घायल 

बरेली के शाही में छेड़छाड़ के विरोध पर पथराव, 13 लोग घायल 

गांव मंसूरगंज में एक घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ के बाद जमकर बवाल हो गया। गांव में आई बारात की व्यवस्थाओं में लगे इस परिवार ने शोर मचने पर जब आकर विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। झगड़े में...

बरेली के शाही में छेड़छाड़ के विरोध पर पथराव, 13 लोग घायल 
बरेली शाही | हिन्दुस्तान संवादWed, 26 Feb 2020 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

गांव मंसूरगंज में एक घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ के बाद जमकर बवाल हो गया। गांव में आई बारात की व्यवस्थाओं में लगे इस परिवार ने शोर मचने पर जब आकर विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। झगड़े में दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।   सोमवार रात शादी की व्यवस्थाओं में लगे परिवार को जब परिवार की एक लड़की से छेड़छाड़ की बात पता चली तो वह घर की ओर दौड़े। इसी बीच आरोपी भाग गया।

पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाईतो परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। इस पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया और जमकर मारपीट हुई। देखते-ही देखते पथराव होने लगा। झगड़े में लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के मंगली, कांत प्रसाद, चन्द्रपाल, अंगनलाल, वीरपाल, पोपी राम, मैकूलाल, दरबारी, भूपराम, कान्ति देवी, रानी देवी, मनवीर व जमुना प्रसाद समेत 13 लोग घायल हो गए। 

शादी से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

बरेली। गांव की शादी में छात्रा मां के साथ शामिल होने गई। वापसी में शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर मां बेटी को पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। देवरनिया निवासी महिला की बेटी नौवी कक्षा की छात्रा है। उनके मुताबिक गांव में 15 फरवरी को लड़की की शादी थी। वह बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वापसी में युवक ने छेड़छाड़ की थी। विरोध पर आरोपी मारपीट कर भाग गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें