बैडमिंटन में योगेश मौर्य और शोभना तोमर विजयी
Bareily News - राज्य कर विभाग का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आशीष निरंजन ने की। महिला अधिकारियों ने रंगोली बनाई। कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन, कैरम, क्रिकेट और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

राज्य कर विभाग का स्थापना दिवस पर से जोनल कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष निरंजन अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर बरेली जोन ने दीप प्रज्जवलित किया। महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुंदर एवं मनमोहक रंगोली फूलों से बनाई गई। आशीष निरंजन अपर आयक्त ग्रेड-1 राज्य कर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग में अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वाहन करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बैडमिन्टन, कैरम, किक्रेट एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन पुरुष सिंगल प्रतियोगिता में उपायुक्त राज्य कर योगेश कुमार मौर्य, पुरुष डबल में केके गुप्ता और योगेश कुमार मौर्य विजेता रहे।
वहीं, महिला वर्ग में सहायक राज्य कर शोभना तोमर विजयी रहीं। कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आसिफ कुरैशी और महिला वर्ग में दशरथी गर्ब्याल ने बाजी मारी। वहीं मिश्रित युगल में केके गुप्ता और दशरथी गर्ब्याल विजयी रहे। शतरंग के पुरुष वर्ग में नरेंद्र कुमार और महिला वर्ग में अनीता गंगवार विजयी रहीं। विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार वितरण किये गये। क्रिकेट मैच के सभी प्रतिभागियों को विजेता ट्राफी और पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


