प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 13 से लखनऊ में
Mar 03, 2026 02:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - प्रदेशीय क्रीड़ा संघ के समन्वय से लखनऊ में 13 से 18 मार्च तक सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बरेली मंडलीय टीम के चयन के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। जिला ट्रायल 6 मार्च को और मंडलीय ट्रायल 7 मार्च को होंगे।

प्रदेशीय क्रीड़ा संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में 13 से 18 मार्च तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बरेली मंडलीय टीम के चयन के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल छह मार्च को दोपहर तीन बजे व सात मार्च दोपहर 12 बजे मंडलीय ट्रायल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



