कई सीओ और थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब

Dec 16, 2025 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पुलिस कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं और अभियानों की संतोषजनक प्रगति न मिलने पर कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। जाति के प्रदर्शन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए और जातिगत द्वेष फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कई सीओ और थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब

बरेली, मुख्य संवाददाता। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने एडिशनल एसपी से लेकर थाना प्रभारी तक के कार्यों की समीक्षा की। इसमें लंबित विवेचनाएं, जनसुनवाई और विभिन्न अभियानों को शामिल किया गया। संतोषजनक कार्य न मिलने पर कई सीओ और थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एडिशनल एसपी को पत्र लिखा गया है। रविवार रात आयोजित समीक्षा के दौरान विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। इसमें नवाबगंज सीओ का निस्तारण 75 प्रतिशत मिलने पर पत्र जारी किया गया। लंबित विवेचनाओं में संतोषजनक कार्य न मिलने पर सीओ प्रथम, द्वितीय, आंवला और हाईवे का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इंस्पेक्टर कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला और सीबीगंज को चेतावनी दी गई है। इनके निस्तारण के लिए एसपी सिटी को भी पत्र जारी किया गया है। एडिशनल एसपी स्तर पर हुई समीक्षा में एसपी क्राइम की विवेचनाओं का प्रतिशत सबसे कम रहा। इसमें पहले नंबर पर हिस्ट्रीशीट खोलने के अभियान की समीक्षा में कोतवाली, प्रेमनगर, सुभाषनगर, सीबीगंज, बारादरी, भोजीपुरा, क्योलड़िया का कार्य संतोषजनक न मिलने पर इन थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गई है। सर्किलवार समीक्षा में कार्रवाई कम मिलने पर सीओ प्रथम, द्वितीय, तृतीय, हाईवे और नवाबगंज का स्पष्टीकरण मांगा गया है। मीटिंग में एसएसपी ने गोकशों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में हवालात के सामने सीसीटीवी लगवाने, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण समेत कई निर्देश दिए गए। ---------------- जाति के प्रदर्शन पर सख्ती से लागू होगी रोक एसएसपी ने मीटिंग में स्पष्ट किया कि अब पुलिस के किसी भी प्रपत्र में व्यक्ति की जाति का उल्लेख नहीं होगा। किसी भी प्रकार का जातिगत आयोजन भी नहीं होगा और वाहनों पर भी जाति का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर जातिगत द्वेष फैलाने पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;