ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली के श्रीनिवास शर्मा बने बिहार में सिविल जज

बरेली के श्रीनिवास शर्मा बने बिहार में सिविल जज

बरेली कॉलेज में हर रविवार को 1979 से शिक्षा सुव्यवस्था शांति समिति का संचालन हो रहा है। यह समिति छात्रों के लिए प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कराती है। इसके सदस्य श्रीनिवास शर्मा का चयन बिहार न्यायिक...

बरेली के श्रीनिवास शर्मा बने बिहार में सिविल जज
वरिष्ठ संवाददाता, बरेली। Mon, 02 Dec 2019 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली कॉलेज में हर रविवार को 1979 से शिक्षा सुव्यवस्था शांति समिति का संचालन हो रहा है। यह समिति छात्रों के लिए प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कराती है। इसके सदस्य श्रीनिवास शर्मा का चयन बिहार न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर हुआ है। उन्होंने बिहार पीसीएसजे में 98वीं रैंक प्राप्त की है। वो समिति में 2015 से जुड़े हुए हैं। श्रीनिवास शर्मा बांके की छावनी इज्जत नगर के निवासी हैं। वो वर्तमान में श्री श्याम सुंदर मैमोरियल ला कॉलेज, चंदौसी में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। सफलता के लिए वो कठिन परिश्रम के साथ साथ समिति की अहम भूमिका व माता पिता व गुरु जनों का आशीर्वाद मानते हैं। समिति संस्थापक गोपाल मुरारी अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें