ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसृजन जन कल्याण संस्था ने की काव्य गोष्ठी

सृजन जन कल्याण संस्था ने की काव्य गोष्ठी

सृजन जन कल्याण संस्था ने कोरोना महामारी पर काव्य संध्या का आयोजन महानगर में पीएस भारती के आवास पर...

सृजन जन कल्याण संस्था ने की काव्य गोष्ठी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 28 Jun 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

सृजन जन कल्याण संस्था ने कोरोना महामारी पर काव्य संध्या का आयोजन महानगर में पीएस भारती के आवास पर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय सागर ने की। कार्यक्रम का संचालन रोहित राकेश ने किया। विनय ने कहा कि साल गुजरा है सभी का खौफ से लड़ते हुए, जहरे-गम के जाम पीना पड़ गये हंसते हुए। रोहित राकेश ने कहा-जंग जारी है, ये जारी ही रहेगी,जीत प्यारी तो हमारी ही रहेगी। हौसला हमने कभी हारा नहीं है, हमसे बीमारी ये हारी ही रहेगी। सावधानी से गर हम सब चले तो, कामयाबी कल हमारी ही रहेगी। सत्यवती सक्सेना ने भी कविता पढ़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें