ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशश्रीहरि मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण छठी महोत्सव

श्रीहरि मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण छठी महोत्सव

मॉडल टाउन स्थित श्रीहरि मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छठी महोत्सव में बाल कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने बाल कृष्ण का रूप धरे बच्चों को...

श्रीहरि मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 29 Aug 2019 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

मॉडल टाउन स्थित श्रीहरि मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छठी महोत्सव में बाल कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने बाल कृष्ण का रूप धरे बच्चों को पालने में झुलाया। श्री हरि मंदिर महिला मंडल की सदस्यों ने नन्दलाला, यशोदा मैया बनकर भगवान को प्रकट किया और सभी गोपियों ने नन्द बाबा, मां यशोदा से बधाई मांगी। उनको टॉफी, खिलौने, फूल समेत अन्य उपहार दिए गए। इस मौके पर नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की गाते हुए लोग खुशी में झूम उठे। भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।

श्री हरि मन्दिर में 59वें भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधाष्टमी महोत्सव में पठानकोट से आए पं. अतुल कृष्ण शास्त्री ने कथा के पांचवें दिन कहा कि सम्पूर्ण विश्व में प्रेम तत्व भगवान ने प्रदान किया है। वह विशुद्ध और सरस है। प्रेम भौतिकवाद से रहित होकर जीव को परमानन्द के मार्ग पर लेकर चलता हुआ स्वयं से ही भगवत प्राप्ति करा देता है। जगत से मात्र व्यवहार है, परन्तु प्रेम केवल श्री ठाकुर जी से ही सम्भव है। स्वयं श्रीकृष्ण कहते हैं प्रेम लक्षण भक्ति से ही जीव को मेरा कृपामय अनुभव प्राप्त हो सकता है। पं. अतुल कृष्ण शास्त्री ने गोवर्धन लीला का वर्णन किया तो लोग भक्तिभाव से सराबोर हो गए। प्रात: कालीन सत्र में पंडित रामदेव मिश्रा ने नन्दा भक्त की भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि एक बार नन्दा भक्त भगवान की भक्ति में तल्लीन हो गया था। उसे रात में दुर्योधन की सेवा करनी थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उसकी जगह नाईं बनकर प्रभु ने दुर्योधन की सेवा की और भक्त को बचा लिया। छठी महोत्सव में श्री हरि मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, नीलम साहनी, नेहा आनन्द, नीलम लुनियाल, विमल सौंधी, कंचन अरोरा, ममता ओबराय, सोनिया, नीलू, बिमल, अलका आदि का सहयोग रहा। कथा में श्री हरि मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सतीश खट्टर, सुशील कुमार, रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, जितिन दुआ आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें