रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर के सार्थक, कुबेर ने स्वर्ण पदक जीते

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - तृतीय ग्रेनो रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर इंटरनेशनल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सार्थक और कुबेर ने रिंक रेस में गोल्ड मेडल जीते, जबकि उत्कर्ष ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। रोड रेस में भी सार्थक और कुबेर ने गोल्ड जीता। स्कूल की एमडी और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर के सार्थक, कुबेर ने स्वर्ण पदक जीते

तृतीय ग्रेनो रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी में एसआर इंटरनेशनल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतक अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया है। गौतमबुद्ध नगर में हुई प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। रिंक रेस श्रेणी में एसआर इंटरनेशनल के सार्थक और कुबेर ने गोल्ड मेडल तथा उत्कर्ष ने ब्रांज मेडल जीता। वहीं रोड रेस श्रेणी में सार्थक और कुबेर ने गोल्ड पदक जीता। उत्कर्ष और आरुष ने ब्रांच मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, उनके कोच केतन के दिशा-निर्देशन को दिया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की एमडी रूमा गोयल, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान और समन्वयक शुभा पांडेय ने सभी को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।