Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsSR International School Wins Ratna Box Cricket Tri-Series Against Youngsters Club

रतन बॉक्स क्रिकेट ट्राई सीरीज में एसआर इंटरनेशनल स्कूल की टीम जीती
संक्षेप:
Bareily News - रतन बॉक्स क्रिकेट ट्राई सीरीज में एसआर इंटरनेशनल स्कूल ने यंगस्टर्स क्लब को हराकर जीत हासिल की। फाइनल में यंगस्टर्स ने 10 ओवर में 43 रन बनाए, जिसके जवाब में एसआर ने 5 ओवर में 46 रन बनाकर मैच जीत लिया।...
Aug 31, 2025 04:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
रतन बॉक्स क्रिकेट ट्राई सीरीज में एसआर इंटरनेशनल स्कूल, यंगस्टर्स क्लब और नाइट रिडलर्स क्लब इन तीन टीमों ने हिस्सा लिया। लीग मैचों में जीत दर्ज कर एसआर इंटरनेशनल स्कूल और यंगस्टर्स क्लब ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंगस्टर्स क्लब निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 43 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआर की टीम ने मात्र पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 46 रन बनाकर सीरिज जीती। स्कूल की एमडी रूमा गोयल और प्रिंसिपल अमित रोनाल्ड चौहान ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


