रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर के विद्यार्थियों ने जीते आठ पदक

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में आयोजित रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 350 खिलाड़ियों में से सार्थक ने स्वर्ण, सात्विक, अरहान, आरुष और कुबेर ने रजत, और तेजस, गुरुकरण तथा अतीक्ष ने कांस्य पदक जीते। यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी।

रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर के विद्यार्थियों ने जीते आठ पदक

मुरादाबाद में हुई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों तथा 18 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में एसआर इंटरनेशनल के छात्र सार्थक ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सात्विक, अरहान, आरुष और कुबेर ने रजत पदक, तेजस, गुरुकरण और अतीक्ष ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा दो मई को समर वैली स्कूल मुरादाबाद में हुई थी। विद्यालय की एमडी रूमा गोयल, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान, समन्वयिका शुभा पांडेय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।