Bareily News: दो साल में चार सौ प्रतिशत बढ़ गए कांवड़िया

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: दो साल पहले 1300 जत्थों की जानकारी मिली थी पुलिस प्रशासन को दो साल में चार सौ प्रतिशत बढ़ गए कांवड़िया

Bareily News: दो साल में चार सौ प्रतिशत बढ़ गए कांवड़िया

Bareily News: भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वालों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। बरेली में दो साल में कांवड़ उठाने वालों में चार सौ से ज्यादा प्रतिशत लोग बढ़ गए हैं। यह जानकारी पुलिस द्वारा पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ साझा की है। दो साल पहले पुलिस और प्रशासन ने मिलकर किसी तरह कांवड़ियों के जत्थों की संख्या पता लगाई थी जो 1300 थी। इस बार सही तरह से जत्थों को चिन्हित किया गया है सात हजार जत्थे अब तक चिन्हित किए जा चुके हैं। इन जत्थों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसके लिए भी पुलिस प्रशासन कार्यप्रणाली बनाने में जुट गया है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में कांवड़ियों को लेकर अधिकारियों और भाजपा संगठन के नेताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। उस दौरान एसएसपी अनुराग आर्या ने मंत्री को जानकारी दी कि सन 2024 में कांवड़ियों के जत्थे की संख्या 1300 थी। सन 2025 में बढ़कर यह 3000 हुई और वर्तमान में 7000 जत्थे चिन्हित किए गए हैं। जो कि लगभग 478 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है。

कांवड़ियों के घर घर भेजकर कराए चिन्हित

अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि सन 2024 में कोई कांवड़ियां जानकारी देने को तैयार नहीं था। पुलिस ने रजिस्टर सिस्टम लागू किया तब जाकर 1300 चिन्हित हो पाए थे। सन 2025 और अब पुलिस और प्रशासन द्वारा कांवड़ियों के घर घर जाकर डीटेल इकट्ठा की गई। तो सात हजार की संख्या सामने आ गई। मंत्री को जानकारी दी गई कि इस बार व्यवस्था कुछ इस तरह से बनाई गई है कि हर तीन-चार जत्थे पर एक पुलिस कर्मी और प्रशासनिक कर्मी की ड्यूटी रहेगी। हर जत्थे का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। इससे नोडल पुलिस अफसर को जोड़ा जाएगा जिससे किसी भी समस्या का तत्काल पता चल सके।

13 प्वाइंट्स चिन्हित किए गए

कांवड़ियों के मार्ग पर 13 प्वाइंट्स चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें पुलिस ने भी संवेदनशील माना है। इनपर अतिरिक्त पुलिस नागरिक सुरक्षा और अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि कोई आपातकालीन स्थिति न बने।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बरेली में कांवड़ उठाने वालों की संख्या में कितनी वृद्धि हुई है?
बरेली में कांवड़ उठाने वालों की संख्या में चार सौ से ज्यादा प्रतिशत वृद्धि हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।