बेटाइम दौड़ रहीं स्पेशल ट्रेनें, 21-21 घंटा लेट

Mar 16, 2026 03:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में त्योहार पर चलाई गई विशेष ट्रेनें 21 घंटे तक लेट चल रही हैं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अनुसार, ट्रेनों पर दबाव और मेंटिनेंस कार्य के कारण देरी हो रही है। कई ट्रेनें, जैसे धनवाद और छपरा स्पेशल, निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंची हैं।

बेटाइम दौड़ रहीं स्पेशल ट्रेनें, 21-21 घंटा लेट

बेटाइम दौड़ रहीं स्पेशल ट्रेनें, 21-21 घंटा लेट -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता त्योहार पर यात्रियों की सुविधाओं को चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें बेटाइम दौड़ रही हैं। एक-दो घंटा नहीं 21-21 घंटा तक लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार अप-डाउन की कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट थीं। प्लेटफार्मों पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान थे। रेलवे के अनुसार, नियमित और स्पेशल ट्रेनों के चलते लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव अधिक है। मालगाड़ियां भी चल रही हैं। हर सेक्शन में कहीं न कहीं ट्रैक पर मेंटिनेंस कार्य भी किया जा रहा है।

छोटे-छोटे ब्लॉक हैं, जिसकी वजह से ट्रेनें अधिक प्रभावित हो रही हैं। वहीं यात्रियों का कहना है, स्पेशल ट्रेनों को ही पैसेंजर की तरह चलाया जाता है। जगह-जगह रोक दी जाती हैं। पहले नियमित, फिर मालगाड़ी और इसके बाद पैसेंजर और स्पेशल निकाली जाती हैं। सोमवार को 03312 धनवाद स्पेशल 21 घंटा विलंब से दोपहर में आई। 05090 छपरा स्पेशल 15 घंटा, 05580 पुर्णिया कोर्ट 1.40 घंटा विलंब से पहुंची। 12203 अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 2.30 घंटा देरी से आई। 04432 टाटानगर स्पेशल भी निर्धारित समय पर नहीं आई। यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।