ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसितंबर-अक्टूबर में गृह कर जमा करने पर नगर निगम दे रहा है आपको ये विशेष छूट

सितंबर-अक्टूबर में गृह कर जमा करने पर नगर निगम दे रहा है आपको ये विशेष छूट

नगर निगम बोर्ड ने शहरवासियों को राहत देते हुए अगले दो माह में हाउस टैक्स जमा करने पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। इसके साथ ही नगर निगम अब हाउस, वाटर और सीवर टैक्स जमा करने के लिए शहर के सभी वार्डों...

सितंबर-अक्टूबर में गृह कर जमा करने पर नगर निगम दे रहा है आपको ये विशेष छूट
कार्यालय संवाददाता,बरेलीSat, 31 Aug 2019 04:25 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम बोर्ड ने शहरवासियों को राहत देते हुए अगले दो माह में हाउस टैक्स जमा करने पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। इसके साथ ही नगर निगम अब हाउस, वाटर और सीवर टैक्स जमा करने के लिए शहर के सभी वार्डों में शिविर लगाने जा रहा है। शिविर में बिल की गड़बड़ियां भी ठीक की जाएंगी। नगर निगम के 80 वार्डों में करीब डेढ़ लाख लोग हाउस, वाटर और सीवर टैक्स अदा करते हैं।

गुरुवार को हुई बैठक में नगर निगम बोर्ड ने सितंबर में हाउस टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत और अक्टूबर में पांच प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव पास होते ही नगर निगम की टीम भी टैक्स वसूली की तैयारी में जुट गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए अभियान चलेगा। शिविर लगाकर टैक्स जमा कराया जाएगा। शिविर कहां लगेंगे, इसकी सूची तैयार की जा रही है।    
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें