ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सावन में बरेली के मंदिरों में होगा यह खास आयोजन

सावन में बरेली के मंदिरों में होगा यह खास आयोजन

सावन की तैयारियां नाथ मंदिरों में शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी सावन में यहां नाथ मंदिरों में विशेष आयोजन किया जा रहा है। बारी-बारी नाथ मंदिरों में परिक्रमा के साथ रुद्राभिषेक किया...


सावन में बरेली के मंदिरों में होगा यह खास आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 03 Jul 2018 12:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन की तैयारियां नाथ मंदिरों में शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी सावन में यहां नाथ मंदिरों में विशेष आयोजन किया जा रहा है। बारी-बारी नाथ मंदिरों में परिक्रमा के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा।

बरेली में सात नाथ मंदिर हैं जिनका पौराणिक मान्यता है। इसमें वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, मढ़ीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, अलखनाथ मंदिर में सावन की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों में हर सोमवार को काफी भीड़ होती है। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की तरफ से मंदिरों में हर सोमवार रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसमें बारी-बारी नाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें