स्पेशल ही नहीं नियमित ट्रेनें भी पहुंचीं लेट
Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता शुक्रवार को स्पेशल ही नहीं नियमित ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। स्पीड राइजिंग का कार्य हर सेक्शन में ट्रैक पर किया जा रहा है। इस

नियमित के साथ स्पेशल ट्रेनें भी चल रहीं लेट कई सेक्शन पर चल रहा है स्पीड राइजिंग का कामबरेली, वरिष्ठ संवाददाता । स्पेशल ही नहीं नियमित ट्रेनें भी प्रभावित चल रही हैं। स्पीड राइजिंग का कार्य हर सेक्शन में ट्रैक पर किया जा रहा है। इसलिए ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा। गरीबनवाज, मऊ और दिल्ली स्पेशल आदि ट्रेन पांच-पांच घंटे देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के लेट होने के चलते 64 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराये।स्पेशल ट्रेनें को संचालन से होगी सुविधारेलवे ने आने वाली ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के चलते तमाम ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। अप-डाउन की आठ ट्रेनें हैं।
इन ट्रेनों का बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर में भी स्टॉपेज होगा। जिससे लोगों को नियमित ट्रेनों में वेटिंग की वजह से स्पेशल ट्रेनों में आसानी कन्फर्म टिकट मिलेगा। रेलवे के अनुसार, 04008-04997 आनंदविहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंदविहार टर्मिनल 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक शनिवार और रविवार को चलेंगी। 04028-04027 आनंनदविहार-मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल 24 अप्रैल से 16 जून तक शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। 04030-04029 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल 22 अप्रैल से 16 जुलाई तक बुधवार और गुरुवार को चलेगी। 04616-04615 फिरोजपुर कैंट- पटना जंक्शन-फिरोजपुर कैंट 21 अप्रैल से 15 जुलाई तक मंगलवार और बुधवार को चलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


