Bareily News: संर्प दंस पीडितों को उपचार देकर बचाई जान
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: भमोरा। नगला गांव के सर्प दंश से पीड़ित दो लोगों को उपचार देकर जान बचाई है। डा विकल्प चौहान ने बताया कि 15 अगस्त को नगला गांव के विजय सिंह 21 वर्ष को जह

Bareily News: भमोरा। नगला गांव के सर्प दंश से पीड़ित दो लोगों को उपचार देकर जान बचाई है। डॉ विकल्प चौहान ने बताया कि 15 अगस्त को नगला गांव के विजय सिंह 21 वर्ष को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिवार वाले सीधे सीएचसी लेकर आए, उन लोगों ने नीम हकीम झाड़ फूंक पर विश्वास नहीं किया। समय रहते विजय सिंह को उन्होंने उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया उसकी जान बच गई। इसी गांव के मनकई 34 वर्ष को भी जहरीले सांप ने काट लिया, उसे लेकर परिवार वाले 16 अगस्त की रात सीएचसी लाये उन्होंने उसे भी समय रहते उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया, उसकी भी जान बच गई।


