तस्कर के गोदाम में छिपी थी स्मैक, दिल्ली पुलिस ने की बरामद
मीरगंज के स्मैक तस्कर को दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेकर उसके गोदाम पहुंची और 304 ग्राम स्मैक बरामद की। वह दिल्ली में दर्ज स्मैक तस्करी के मामले में वांछि

मीरगंज के स्मैक तस्कर को दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेकर उसके गोदाम पहुंची और 304 ग्राम स्मैक बरामद की। वह दिल्ली में दर्ज स्मैक तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। पिछले दिनों शाही पुलिस ने मीरगंज के गुलड़िया निवासी स्मैक तस्कर शान खां, फरीदपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शराफत, मोहल्ला लाइन पार मठिया निवासी नासिर और मीरगंज के मोहल्ला बाबर नगर निवासी मुनासिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के कब्जे से 1.13 किलो स्मैक पाउडर, डेढ़ लाख रुपये, रुपये गिनने की मशीन, पांच मोबाइल फोन, तीन किलो बेंटो नाइट पाउडर और कार बरामद हुई थी। चारों तस्कर इन दिनों केंद्रीय कारागार-2 में बंद हैं।
इनमें से स्मैक तस्कर शान दिल्ली के एक मुकदमे में वांछित चल रहा है। शुक्रवार को नॉर्थ दिल्ली में थाना एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर गौरव कुमार, एसआई प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण, सुधीर, लालचंद, विश्वदेव और अंकुश ने बरेली पहुंचकर शान को कोर्ट से रिमांड पर लिया। इसके बाद पुलिस मीरगंज थाने पहुंची और वहां की टीम लेकर डाकखाना रोड पर मोहल्ला खानपुरा में शान के टाइल्स एवं सेनेट्री गोदाम में दबिश देकर 304 ग्राम स्मैक बरामद करने की। इसके बाद उसे वापस जेल में दाखिल कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


