पिट एनडीपीएस का समय बढ़ा, अभी जेल में ही रहेगा स्मैक माफिया अकरम
Bareily News - स्मैक बनाने वाले माफिया अकरम की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि पुलिस की पैरवी पर उसके खिलाफ पिट एनडीपीएस का समय एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है। इससे अकरम जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। इज्जतनगर पुलिस ने पिछले साल उसकी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था और गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्ति भी जब्त की गई है।

पिट एनडीपीएस का समय बढ़ा, अभी जेल में ही रहेगा स्मैक माफिया अकरम बरेली, मुख्य संवाददाता। स्मैक बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले माफिया अकरम की मुश्किल और बढ़ गई है। पुलिस की पैरवी पर उसके खिलाफ की गई पिट एनडीपीएस की कार्रवाई का समय एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है, जिससे साल भर तक वह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। बता दें कि इज्जतनगर पुलिस ने पिछले साल दो जुलाई को रेलवे के खंडहर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मौके से साढ़े तीन किलो स्मैक, कट पाउडर, केमिकल समेत स्मैक बनाने की सामग्री बरामद की गई।
इस मामले में फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती सराय निवासी तस्कर अकरम, आसिफ, उस्मान कुरैशी, मोहल्ला अंसारी निवासी जावेद व राशिद, तिलियापुर सीबीगंज के हारून और बारादरी के एजाजनगर गौटिया के अफजाल मुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिछले दिनों इन सभी तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई और इस गैंग का सरगना अकरम को बनाया गया। फिर अकरम को माफिया घोषित कर दिया और पिट एनडीपीएस की कार्रवाई करा दी। इसके चलते गिरफ्तारी के समय से ही अकरम जेल में बंद है। अब पुलिस ने उसकी पिट एनडीपीएस का समय एक साल और बढ़वा दिया है, जिससे अभी साल भर तक उसकी जमानत के रास्ते बंद हो गए हैं। गैंग की 68 लाख की संपत्ति हो चुकी है जब्त : पिछले दिनों इज्जतनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत इस गैंग के सदस्यों की संपत्ति भी जब्त की थी। इसमें गैंग लीडर अकरम की 6150948 रुपये, जावेद की 557000 और राशिद की 92646 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। गैंग लीडर अकरम के खिलाफ उत्तराखंड और बरेली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीनों में चार्जशीट लग चुकी है और अब कोर्ट में विचाराधीन हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


