ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदोमुहां सांप की तस्करी में प्रयाग, सोनभद्र मिर्जापुर के छह गिरफ्तार

दोमुहां सांप की तस्करी में प्रयाग, सोनभद्र मिर्जापुर के छह गिरफ्तार

निघासन पुलिस ने दोमुंहा सांप की तस्करी से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो दोमुंहा सांप भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए ज्यादातर आरोपी...

दोमुहां सांप की तस्करी में प्रयाग, सोनभद्र मिर्जापुर के छह गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 11 Oct 2020 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

निघासन पुलिस ने दोमुंहा सांप की तस्करी से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो दोमुंहा सांप भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए ज्यादातर आरोपी प्रयागराज और सोनभद्र और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दुधवा नेशनल पार्क की वजह से खीरी में दो मुंहा सांप की तस्करी होती है। पहले भी कई बार तस्कर पकड़े जा चुके हैं। उनके पास से दो मुंहा सांप भी बरामद होते हैं। शनिवार को निघासन पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। एसपी विजय ढुल ने बताया कि निघासन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढखेरवा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कुछ सांप तस्कर खड़े हैं। सूचना पाकर निघासन पुलिस ने मौके छापा मारा। पुलिस चार लोगों को पकड़ लिया। उनके पास एक आई-20 कार भी थी। उनकी उनकी निशानदेही पर दो और लोग पकड़े गए। इनके पास से दो दोमुंहा सांप बरामद हुए है। सभी की पहचान अमित गिरी निवासी शिवकुटी थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज, सतीश निवासी विहसड़ा कला थाना जिगना जिला मिर्जापुर, सुनील निवासी अकबरपुर शाहपुर थाना मेजा जिला प्रयागराज, मुकेश निवासी तेलन थाना पन्नूगंज जिला सोनभद्र, रियूष यादव निवासी गढ़वा थाना रॉबर्टसगंज जिला सोनभद्र और राजेन्द्र निवासी हरनाम बोझिया थाना निघासन जिला खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। इन तस्करों को सांप राजेन्द्र ने खरीदवाया है। पुलिस इस केस में आगे की कर्रवाई करने में जुटी है। जल्द ही कुछ और आरोपी भी पकड़े जा सकते हैं।

दो मुंहा सांप माना जाता है शुभ

-दो मुंहा सांप शुभ माना जाता है। इसीलिए जिन देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध नहीं है। वहां के लोग इसे पालना पसंद करते हैं। कई देशों में यह सांप पाए नहीं जाते, तभी वह इन सांपों को ऊंचे दामों पर खरीदते हैं। जबकि कुछ लोग बताते हैं कि इस सांप से दवाएं बनती है, तभी ये सांप महंगा बिकता है। इसीलिए इसकी तस्करी होती है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हो पाई। खीरी पुलिस ने कई बार सांप के तस्करों को पकड़ा है। लेकिन उनको भी इसका उपयोग मालूम नहीं होता है। वह बस इनको पकड़कर डिलेवरी देते हैं और उनको अच्छे पैसे मिलते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें