59.17 लाख के जीएसटी फर्जीवाड़ा में दो गिरफ्तार
Mar 09, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - एसआईटी ने बोगस फर्म बनाकर 59.17 लाख रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किला क्षेत्र के गरगइया बाजार में फर्म का पता बताया गया था, लेकिन जांच में उसका अस्तित्व नहीं मिला। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
बोगस फर्म बनाकर फर्जी आईटीसी क्लेम के जरिये 59.17 लाख रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़ा में एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य की तलाश की जा रही है। यह मामला किला क्षेत्र का है। वहां के गरगइया बाजार में फर्म का पता बताया गया था। जांच में फर्म का अस्तित्व नहीं मिला। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार शाम एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में आरोपी दो अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


