ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसाहब! वह बेटी को कर रहा था बदनाम इसलिए मार डाला

साहब! वह बेटी को कर रहा था बदनाम इसलिए मार डाला

फेरी वाले ने बेटी को बदनाम करने पर ग्रामीण की हत्या की थी। हत्या करने से पहले आरोपी ने ग्रामीण को पीटा था। शव के पास मिली छुरी ने पुलिस को कातिल तक...

साहब! वह बेटी को कर रहा था बदनाम इसलिए मार डाला
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 03 Aug 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

फेरी वाले ने बेटी को बदनाम करने पर ग्रामीण की हत्या की थी। हत्या करने से पहले आरोपी ने ग्रामीण को पीटा था। शव के पास मिली छुरी ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस की जांच में फेरी वाले के पुत्र की नामजदगी संदिग्ध पाई गई है।

गांव रसूला चौधरी में रविवार की रात में बीमार बेटी की दवा लेने पड़ोसी गांव जा रहे डालचंद कश्यप की रास्ते में हत्या कर दी गई थी। शव धान के खेत में पड़ा मिला था। कालीचरण ने पुलिस को बताया कि डालचंद उसकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा था जिसको वह बर्दाश्त नहीं कर सका इसलिए डालचंद को ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया। रविवार रात साइकिल से गांव जाते समय कालीचरण का डालचंद से आमना-सामना हो गया। जैसे ही वह पास आया, कालीचरण ने प्लास्टिक के डंडे से डालचंद को पीटना शुरू कर दिया। डालचंद नीचे गिर गया। इसके बाद कालीचरण उसे खींच कर पानी से भरे धान के खेत में ले गया और उसकी गर्दन पर बैठ गया। इससे डालचंद की कुछ ही देर में सांसें थम गईं। इसके बाद कालीचरण घर लौट आया। कालीचरण ने बताया कि वह छुरी से डालचंद की हत्या करना चाहता था मगर उससे पहले ही पानी में मुंह डूबा होने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में भी डालचंद की मौत की यही वजह पता चही है। स्वांस नली और फेपड़ों में मिट्टी का अंश मिला है।

छुरी ने बता दिया कातिल का पता, आरोपी ने उगल दिया सच

हालांकि नाली के विवाद में हत्या करने का शक जताते हुए मृतक की पत्नी की ओर से कालीचरण व उसके बेटे उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब आरोपियों पर हत्या का शक पुलिस को भी पक्का नहीं था। पुलिस को इससे पहले ही शव के पास एक छुरी मिली थी। इस छुरी ने ही कातिल का पुख्ता सबूत दे दिया। दरअसल, कालीचरण सिरके के अचार बेचने को फेरी लगाता था जिसमें वह सिरके के फलों को काटने के लिए छुरी का इस्तेमाल करता था। पुलिस को शव के पास मिली छुरी से सिरके की गंध आई तो कालीचरन से पूछताछ की गई जिसमें उसने सच उगल दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या में उसके बेटे उमेश की भी मिलीभगत है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें