गायिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
गायिका ने वजीरगंज के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। थाना फैजगंज बेहटा निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि जागरण पार्टी में गाना गाती...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 11 Nov 2022 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें
गायिका ने वजीरगंज के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। थाना फैजगंज बेहटा निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि जागरण पार्टी में गाना गाती है। आरोपी भी जागरण पार्टी में काम करता है इसलिए उससे जान-पहचान हो गई। करीब एक वर्ष पूर्व इलाज का बहाना करके आरोपी ने उससे 40 हजार रुपये उधार ले लिये। उधारी मांगने पर आरोपी ने उसे वजीरगंज बुलाकर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने रुपये वापस दिलवाने और कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
