ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या प्रकरण : बरेली के मुख्य इलेक्ट्रॉनिक बाजार में सन्नाटा, देखें Video

अयोध्या प्रकरण : बरेली के मुख्य इलेक्ट्रॉनिक बाजार में सन्नाटा, देखें Video

अयोध्या मामले को लेकर शनिवार को आ रहे निर्णय को मद्दे नजर रखते हुए जिले में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। संवेदनशील...

अयोध्या प्रकरण : बरेली के मुख्य इलेक्ट्रॉनिक बाजार में सन्नाटा, देखें Video
वरिष्ठ संवाददाता,बरेलीSat, 09 Nov 2019 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या मामले को लेकर शनिवार को आ रहे निर्णय को मद्दे नजर रखते हुए जिले में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस फोर्स नजर रखे हुए है। फिलहाल शहर में पूरी तरह से शांति व्यवस्था है। शहर के मुख्य इलेक्ट्रॉनिक बाजार बटलर प्लाजा में अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है। रोजाना अब तक बटलर प्लाजा में खासी भीड़ होती है। लेकिन अयोध्या के फैसले को लेकर बटलर प्लाजा में आधे से ज्यादा दुकानें बंद है। बटलर प्लाजा में एक समुदाय विशेष के लोगों की दुकान सबसे ज्यादा है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें