वोटर लिस्ट से हटेंगे 2.74 लाख वोटर, बढ़ेंगे 64 हजार मतदाता

Dec 13, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - वोटर लिस्ट से हटेंगे 2.74 लाख वोटर, बढ़ेंगे 64 हजार मतदाता 03027 वोटर हो गए हैं। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एसआईआर के साथ

वोटर लिस्ट से हटेंगे 2.74 लाख वोटर, बढ़ेंगे 64 हजार मतदाता

बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य के बाद पूरे प्रदेश में 34.52 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। बरेली में मतदाताओं की संख्या पहले 2338753 थी। अब 2.748 फीसदी की ग्रोथ के 2403027 वोटर हो गए हैं। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एसआईआर के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य भी इन दिनों चल रहा है। ऑनलाइन, ई-बीएलओ एप, वेंडर आदि के जरिए सूची में परिवर्तन, संशोधन और विलोपन का कार्य किया गया है। पूरे प्रदेश की बात की जाए तो वृहद पुनरीक्षण के समय जो सूची प्रकाशित हुई थी, उसमें मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 29 लाख 50052 थी।

इसमें 16868977 वोटर जुड़ गए। ऑनलाइन, ई-बीएलओ एप, वेंडर, डुप्लीकेशन के जरिए 13416840 मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के लिए दर्ज किया गया है। इस तरह से पूरे प्रदेश में 2.808 फीसदी की वृद्धि के साथ मतदाताओं की संख्या 126402189 हो गई। बरेली में 2338753 मतदाता थे। 338339 मतदाता नए जुड़े तो 274065 के नाम डिलीट कर दिए गए। इस तरह पूर्व की सूची के मुकाबले 64274 मतदाता बढ़ गए। अब 2403027 मतदाता हो गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश मौर्य ने बताया कि कुल 1188 ग्राम पंचायतों में पुनरीक्षण कार्य के बाद 2.748 फीसदी मतदाता बढ़ गए हैं। अब 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उसके सापेक्ष 24 से 30 दिसंबर तक दावा-आपत्ति मांगी जाएंगी। इसी दौरान एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से भी वोटर बनने को फॉर्म भरवाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsVoter Registration Increases by 3 in Bareilly 2 74 Million New Voters Ahead of Panchayat Elections
;;
;