नारी शक्ति वंदन के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन के तहत नारी शक्ति दीवार का निर्माण, हस्ताक्षर अभियान व मिस्ड कॉल कार्यक्रम का किया गया। इसका उद्देश्

नारी शक्ति वंदन के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

फरीदपुर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन के तहत नारी शक्ति दीवार का निर्माण, हस्ताक्षर अभियान व मिस्ड कॉल कार्यक्रम का किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को विधायी निकायों में महिलाओं की भागीदारी व आरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर नारी शक्ति दीवार स्थापित की गई। हस्ताक्षर अभियान चलाकर व 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अधिनियम का समर्थन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रगति चौधरी एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण व संसद एवं विधानसभाओं  में महिलाओं को दिए प्रतिनिधित्व और आरक्षण के उद्देश्य, लाभ और चुनौतियों के बारे में चर्चा  की।

कार्यक्रम की सफल बनाने में डॉ. रतन लाल, डॉ. अंशु सत्यार्थी, डॉ. अब्दुल कादिर, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. नीरज कुमार पाराशरी, डॉ. दिलीप कुमार चौरसिया व कार्यालय प्रभारी सुमित कुमार एवं भारी संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।