श्रीराम जन्मोत्सव कथा का वर्णन किया

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में अयोध्या धाम के कथावाचक सतगुरु शरण महाराज ने चौथे दिन श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने राम जन्म का वर्णन वाल्मीकि रामायण के अनुसार किया। कथा के बाद हनुमान चालीसा और हनुमानस्टक पाठ किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

श्रीराम जन्मोत्सव कथा का वर्णन किया

प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक सतगुरु शरण महाराज ने चौथे दिन श्रीराम कथा में श्रीराम जन्मोत्सव कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि रामायण, बालकांड के 18वें सर्ग में राम जन्म का वर्णन मिलता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ठीक उसी स्थान को भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है। कथा विश्राम के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ, श्री हनुमानस्टक पाठ किया गया और के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कथा में अमर सिंह, प्रवीण अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आशुतोष गोयल, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।