ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रेम विवाह की रंजिश में दिनदहाड़े मारी गोली

प्रेम विवाह की रंजिश में दिनदहाड़े मारी गोली

बहन के प्रेम विवाह के विरोध पर उपजी रंजिश के चलते दबंगों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। दबंग तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। परिजनों ने युवक...

प्रेम विवाह की रंजिश में दिनदहाड़े मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 28 Jun 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बहन के प्रेम विवाह के विरोध पर उपजी रंजिश के चलते दबंगों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। दबंग तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। परिजनों ने युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने गांव के दो लोगों को नामजद करते हुए खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा गांव के सुरजीत (35) की बहन ने गांव के विनोद से प्रेम विवाह किया था। दोनों की बिरादरी अलग-अलग होने की वजह से सुरजीत प्रेम विवाह करने का विरोध कर रहा था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है रविवार को सुरजीत खेत पर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे विनोद और जगदीश ने सुरजीत को घेर लिया। गाली-गलौज कर सुरजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भागने के दौरान सुरजीत के पेट में एक गोली लग गई।

चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुरजीत को एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल भेजा। सुरजीत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिजनों ने जगदीश और विनोद को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें