अवध प्लाजा के पीछे इलेक्ट्रानिक गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग
प्रेमनगर में अवध प्लाजा कांपलेक्स के पीछे सेकेंड फ्लोर पर इलेक्ट्रानिक गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं देखकर घर के लोग चीखने लगे। जब तक गोदाम खोला गया, आग फैल चुकी थी। सूचना पर फायर...
प्रेमनगर में अवध प्लाजा कांपलेक्स के पीछे सेकेंड फ्लोर पर इलेक्ट्रानिक गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं देखकर घर के लोग चीखने लगे। जब तक गोदाम खोला गया, आग फैल चुकी थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटे तक आग की लपटों और धुयें के घंघूट ने आस पास के रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। गोदाम मालिक ने लाखों का माल जलने का अंदेशा जताया है।
प्रेमनगर में जनकपुरी निवासी विपिन साहनी ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर अल्फा वीडियो केयर नाम से उनका इलेक्ट्रानिक सर्विस सेंटर है। सेंटर पर पैनासोनिक के प्रोडक्ट की सर्विस होती है। पहली मंजिल पर वह रहते है, जबकि दूसरी मंजिल पर उन्होंने इलेक्ट्रानिक के सामान का गोदाम बनाया था। सोमवार शाम शार्ट सर्किट से गोदाम में अचानक आग लग गई। वह पत्नी रुबी, बेटा राहुल, दोस्त संजीव के साथ घर पर थे। पड़ोसियों ने दूसरी मंजिल से धुआं निकलने की जानकारी दी। घर के सभी सदस्य फौरन सुरक्षित बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में आग ने भीषण रुप ले लिया। आग की लपटे ऊंची ऊंची उठने लगी। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर और आवास विकास चौकी इंचार्ज सुनील मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन कर दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। इससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू करना शुरु किया। तीन गाड़ियों से एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मकान मालिक ने बताया कि गोदाम में रखा कई लाख का सामान जलकर राख हो गया है।
