फायरिंग करने वाले युवक ट्रेस, तलाश में जुटी पुलिस

Mar 08, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - सीबीगंज की सर्वोदयनगर कॉलोनी में शनिवार रात तीन युवकों ने फायरिंग की। दीपेश पंत के घर पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फायरिंग करने वाले युवक ट्रेस, तलाश में जुटी पुलिस

सीबीगंज की सर्वोदयनगर कॉलोनी में शनिवार रात फायरिंग की घटना मोहल्ले के ही तीन युवकों ने अंजाम दी थी। तीनों आरोपियों को ट्रेस करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गुरुवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्वोदयनगर कॉलोनी निवासी दीपेश पंत के घर के दरवाजे पर लातें मारीं और गालीगलौज कर फायरिंग की। यह पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीबीगंज पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मोहल्ले के ही तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

तीनों को ट्रेस कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।