कथा का श्रवण कर भक्त हुए भाव विभोर

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

रामपुर बाग के आनंद आश्रम में सोमवार से शिव पुराण कथा शुरू हुई। कथा व्यास स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरी ने मल मास के महत्व और उसके दौरान मांगलिक कार्यों के बंद रहने की जानकारी दी। यह मल मास तीन वर्ष में एक बार आता है। कथा का समापन 24 मई को होगा।

कथा का श्रवण कर भक्त हुए भाव विभोर

रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में शिव पुराण कथा सोमवार से प्रारंभ हो गई। उज्जैन से पधारे कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरी ने मल मास के संबंध में बताया कि 17 मई से प्रारंभ हुआ मल मास के दौरान एक माह तक सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। मल मास तीन वर्ष में एक बार आता है। मल मास को भगवान विष्णु ने अपना नाम दे दिया जिसके बाद इसे पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। उन्होने उज्जैन स्थित चार धाम मंदिर के महत्व के बारे में भी भक्तों को सुनाया। भगवान शंकर के भजन सुनकर उपस्थित भक्त झूमने लगे माहौल शिवमय हो गया।

मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कथा का समापन 24 मई को होगा। कथा में अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल, नर सिंह मोदी, शशि कांत मोदी, रजनीश अग्रवाल व राजीव अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।