Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsSharman Joshi in Bareilly for Play Raju Rajaram Aur Main and Upcoming Film Golmaal 5
विरासत में मिला थिएटर, फरवरी में शुरू होगी गोलमाल-5 की शूटिंग

विरासत में मिला थिएटर, फरवरी में शुरू होगी गोलमाल-5 की शूटिंग

संक्षेप:

Bareily News - अभिनेता शरमन जोशी शुक्रवार को बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने नाटक 'राजू, राजाराम और मैं' के मंचन के लिए मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे थिएटर को अपनी विरासत मानते हैं और फिल्म 'थ्री ईडियट्स' के अगले पार्ट में भी काम करना चाहेंगे। उनकी आगामी फिल्म 'गोलमाल-5' की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी।

Jan 17, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

अभिनेता शरमन जोशी ‘राजू, राजाराम और मैं’ नाटक के मंचन के लिए शुक्रवार को बरेली पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि थिएटर उन्हें माता-पिता और चाचा से विरासत में मिला। वे गुजरात में थिएटर करते थे। फिल्म थ्री ईडियट को दिल के करीब बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर इसका अगला पार्ट आता है तो वह उसका भी हिस्सा बनना चाहेंगे। अस्तिता फाउंडेशन ड्रामा ड्रॉप आउट्स और वेग्माइन सिटी माल की ओर से प्रभावे आडिटोरियम में आयोजित नाट्य महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे अभिनेता शरमन जोशी ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि फरवरी में उनकी आगामी फिल्म गोलमाल-5 की शूटिंग शुरू होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी वह बरेली आए थे लेकिन घूमने का मौका नहीं मिला। इस बार वह शहर घूमना चाहते हैं और यहां का झुमका देखना चाहते हैं। थिएटर को पहली पसंद बताते हुए उन्होंने कहा कि थिएटर आर्टिस्ट के लिए इंस्टीट्यूशन की तरह होता है जबकि बॉलीवुड एक इंडस्ट्री है। थ्री ईडियट फिल्म के अगले पार्ट को लेकर उन्होंने कोई जानकारी न होने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अगर इसका अगला पार्ट आता है तो वह इसका हिस्सा बनना पसंद करेंगे। शरमन जोशी ने ‘राजू, राजाराम और मैं’ नाटक के आर्टिस्ट का परिचय कराते हुए बताया कि वह इसमें चार रोल निभाते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि वैसे तो एकसाथ कई रोल अदा करना चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन पिछले करीब 15 साल से वह इसका मंचन कर रहे हैं, इसलिए अब यह आदत में आ चुका है। शहरवासियों को नाटक देखने के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने ऑन स्पॉट उनकी प्रतिक्रिया जानने की इच्छा जताई। नाटक का मंचन शनिवार शाम छह बजे किया जाएगा। इस दौरान उद्यमी तनुज भसीन, शुभा, खुशी एवं कलाकार टीम मौजूद रही।