ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश48 घंटे भी नहीं चल पाई शहामतगंज ओवरब्रिज पर लगी रबर

48 घंटे भी नहीं चल पाई शहामतगंज ओवरब्रिज पर लगी रबर

महीनों लंबी कवायद के बाद बनकर तैयार हुए शहामतगंज ओवरब्रिज के पिलरों के बीच लगे ज्वाइंट 48 घंटे भी नहीं चल पाए। मंगलवार की सुबह ज्वाइंट के बीच लगी रबर निकल गई जिसे सेतु निगम ने आनन-फानन में दुबारा...

48 घंटे भी नहीं चल पाई शहामतगंज ओवरब्रिज पर लगी रबर
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 24 Jan 2018 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

महीनों लंबी कवायद के बाद बनकर तैयार हुए शहामतगंज ओवरब्रिज के पिलरों के बीच लगे ज्वाइंट 48 घंटे भी नहीं चल पाए। मंगलवार की सुबह ज्वाइंट के बीच लगी रबर निकल गई जिसे सेतु निगम ने आनन-फानन में दुबारा लगवाया। दूसरी ओर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड तैयार न हो पाने से व्यापारियों में तीखी नाराजगी है। शहामतगंज और शाहदाना के व्यापारियों का कहना है कि पुल के नीचे सर्विस लेन बदलहाल होने के कारण व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर वाहन बहुत तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं, इससे हर वक्त हादसों का खतरा मंडरा रहा है। सेतु निगम को पुल के उतरते ही रोटरी बनाने की बजाय करीब 500 मीटर आगे बनानी चाहिए। इससे ओवरबिज पर चढ़ते-उतरते वाहनों से जाम नहीं लगेगा।

व्यापारी बोले-

प्रशासन को ओवरब्रिज चालू करने से पहले नीचे की सड़क भी बना देनी चाहिए थी। इससे व्यापारियों को दिक्कत नहीं होती। सर्विस रोड न होने से व्यापारियों के साथ दुकानदारों को भी दिक्कत हो रही है। अनूप अग्रवाल, व्यापारी, शहामतगंज

पुल पर वाहन बहुत तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं। लोग स्टंट करने से भी बाज नहीं आ रहे। इस वजह से हादसे हो रहे हैं। अफसर अगर नीचे की सड़क ठीक कर दें तो ट्रैफिक का लोड डायवर्ट हो जाएगा। संजीव अरोड़ा, व्यापारी, शहामतगंज

ओवरब्रिज बनने के बाद नीचे की सड़क बहुत संकरी हो गई है। ऐसे में बड़े वाहनों के नीचे से गुजरने पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। नगर निगम पुल के पिलरों के बीच पार्किंग बना दे। इससे राहत मिलेगी।

जतिन अरोड़ा, व्यापारी, शहामतगंज

व्यापारियों ने पूरे दो साल तक खामोशी से इंतजार किया। अब पुल शुरू हो गया है तो इसका असर बाजार पर नहीं पड़ना चाहिए। अफसर नीचे की सड़क, स्ट्रीट लाइट और दूसरी सुविधाएं तुरंत दुरुस्त कराएं। विशाल, व्यापारी

शहामतगंज ओवरब्रिज के ऊपर अब तक व्यूकटर नहीं लगे हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। ऊपर वाले व्यूकटर न लगने से परेशान हैं और नीचे वाले सड़क न बनने से। अफसर इस बारे में गंभीरता से सोचें। हर्षित सक्सेना, व्यापारी

प्रदेश भर के मंत्री, नेता और विधायकों का फोकस होने के बावजूद शहामतगंज ओवरब्रिज और सर्विस रोड बनाने में तमाम गलतियां की गई है। अब अफसर इन्हें तुरंत दूर करें वरना जनता का गुस्सा फट पड़ेगा। अमन रुहेला, व्यापारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें