नमक सप्लाई के नाम पर हड़पे 10.90 लाख
शाहजहांपुर के फर्म मालिक ने नकम सप्लाई का झांसा देकर 10.90 लाख रुपये हड़प लिए। थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज। प्रखर अग्रवाल बताया कि उनके पिता नमक व्यापार करते हैं। उन लोगों ने नमक खरीदने का सौदा किया, भुगतान किया, लेकिन माल नहीं भेजा और रकम मांगने पर मारने की धमकी दी।

शाहजहांपुर के फर्म मालिक ने नकम सप्लाई का झांसा देकर 10.90 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर गार्डन निवासी प्रखर अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुशील कुमार अग्रवाल श्यामगंज में लक्ष्मण दास एंड कंपनी के नाम से नमक का व्यापार करते हैं। दस सितंबर 2021 में उन लोगों ने शाहजहांपुर निवासी प्रखर गुप्ता की फर्म मैसर्स श्री गणपति फूड इंडस्ट्रीज से 20 ट्रक नमक खरीदने का सौदा किया था। इसके लिए अलग-अलग तिथियों में कुल 12 लाख रुपये का भुगतान किया। मगर इसके बाद आरोपी ने माल नहीं भेजा और टालमटोल शुरू कर दी।
काफी दबाव बनाने पर आरोपी ने 1.10 लाख रुपये वापस किए और अब बाकी रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


