हवा ने कई इलाकों की गुल कर दी बिजली
Bareily News - - सिविल लाइंस प्रथम व द्वितीय की 11 केवी लाइन ब्रेकडाउन से एक घंटे प्रभावित रही बिजली कटरा चांद खां में देर रात वोल्टेज बढ़ने-घटने से कई लोगों के विद्

सोमवार देर शाम चली तेज हवा ने शहर की बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। कुछ देर के लिए चली तेज हवा में ही शहर के सिविल लाइंस प्रथम व द्वितीय की 11 केवी लाइन फॉल्ट के कारण ब्रेकडाउन में चली गई। इसके कारण एक घंटे से अधिक कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। कटरा चांद खां में देर शाम वोल्टेज बढ़ने-घटने के कारण लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। आक्रोशित लोगों ने हेल्पडेस्क पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई। शहर के अधिकांश उपकेंद्रों के फीडरों पर सोमवार देर शाम चली तेज हवा के कारण फॉल्टों की झड़ी लग गई। 11 केवी लाइन ब्रेकडाउन से लेकर जंफर उड़ने, फ्यूज उड़ने व बॉक्स उड़ने के कारण लोगों की बिजली गुल हुई।
कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर के डीयू उड़ने से बिजली व्यवस्था बाधित हुई। हवा बंद होने के बाद शहर के चारों हेल्पडेस्क पर शिकायतों की झड़ी लग गई। एक साथ कई शिकायतें पहुंचने के कारण हेल्पडेस्क के नंबर व्यस्त बताते रहे। वहीं दूसरी ओर फॉल्ट सही करने में कई घंटे लग गए। देर रात कई इलाकों में बिजली कटौती उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी। वहीं कटरा चांद खां में ट्रांसफार्मर का डीयू उड़ने के कारण हुए वोल्टेज हाई लो ने कई घरों के एलईडी, मोबाइल चार्जर समेत अन्य बिजली उपकरण खराब होने की लोगों ने शिकायत की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


