Bareily News: बिलपुर मार्ग पर लेखपाल कॉलोनी में सड़क पर हुआ जलभराव।

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी। पिछले कई दिन से हुई मूसलाधार बारिश से दातागंज मार्ग

Bareily News: बिलपुर मार्ग पर लेखपाल कॉलोनी में सड़क पर हुआ जलभराव।

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। पिछले कई दिन से हुई मूसलाधार बारिश से दातागंज मार्ग से बिलपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन फिट तक पानी भरा हुआ है।लेखपाल कॉलोनी सहित स्थानीय निवासियों के राहगीरों को निकलने के लिए काफी परेशानी का सामना कर­na पड़ रहा है।करीब दो वर्ष पहले ये सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डलवाई गयी थी जिसका पानी का निकास रेलवे परिसर की तरफ कर दिया गया था उसके बाद रेलवे विभाग ने अपनी जमीन को कब्जे में करने के लिए सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी थी।जिसके कारण जब भी बारिश होती है सड़क पर जलभराव हो जाता है।बिलपुर ग्राम प्रधान द्वारा पम्पसेट द्वारा पानी निकलवाया जाता है लेकिन बारिश होते ही फिर से पानी भर जाता है इसके कारण लेखपाल कॉलोनी, अत्तू नगला, बिलपुर की तरफ जाने वाले राहगीरों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या का जल्द निस्तारण कराने की गुहार लगाई है।पानी भरा रहने से मच्छर पनपने के कारण बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है。

समस्या का समाधान

पीडब्ल्यूडी के जेई एस के आर्य ने बताया कि जल्द ही नाले की व्यवस्था कराई जाएगी और जहाँ जलभराव होता है उस पर भी एक किलोमीटर तक सीसी रोड डलवाने का प्रयास किया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दातागंज मार्ग पर जलभराव की स्थिति कब से है?
यह जलभराव पिछले कई दिन से हुई मूसलधार बारिश के कारण है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।