Bareily News: टीचर कॉलोनी में जलभराव होने के बाद हंगामा
Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। झमाझम बारिश के दौरान टीचर कॉलोनी में जलभराव का शंकट

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। झमाझम बारिश के दौरान टीचर कॉलोनी में जलभराव का शंकट पैदा हो गया। बस्ती के लोगों ने हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। नगर पालिका से तत्काल जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की है। अन्य इलाकों में जल भराव होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फरीदपुर के टीचर कॉलोनी के निकट पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान कॉलोनी के जल निकासी के लिए बनाए गए नाले बंद हो गए। बुधवार की रात से हुई बारिश के बाद टीचर कॉलोनी में भीषण जल भराव संकट पैदा हो गया।
लोगों के घरों में पानी घुसने के बाद हाहाकार मच गया। तमाम लोग पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन रोड की सड़क पर पहुंचे। इसके बाद टीचर कॉलोनी निवासी मनोज भारद्वाज और उनके साथियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर नगर पालिका परिषद की लापरवाही का आरोप लगाया। बीसलपुर रोड पर कई फीट पानी बहने से आवागमन बाधित हुआ। मोहल्ला परा, साईमंदिर कॉलोनी, बक्सरिया एवं फर्रखपुर में जल भराव संकट पैदा होने से हाहाकार मचा हुआ है। ईओ पुनीत कुमार ने बताया कि टीचर कॉलोनी के जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। जल्द जल निकासी की व्यवस्था को ठीक कराई जाएगी।


