तूफान में पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूटे,32 घंटे से बिजली गुल
फतेहगंज पूर्वी और शेरगढ़ में बुधवार को आई आंधी ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और बिजली के पोल टूटने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। करीब 32 घंटे से बिजली गुल है। इन्वर्टर बैटरी डाउन हो गईं और पानी के टैंक खाली हो गए। किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है।

फतेहगंज पूर्वी। बुधवार दोपहर आंधी-तूफान से बिजली लाइन के पास खड़े दर्जनों पेड़ लाइन पर गिर गए।कई बिजली के खंभे टूट गए। दोबारा रात में फिर आंधी आने से विद्युत व्यवस्था सही नहीं हो पाई। इससे घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी डाउन हो गईं घरों में लगे पानी के टैंक खाली हो गए। साथ ही तमाम ऐसे घर थे जिनकी टिनशेड उखड़कर दूर जा गिरी। क्षेत्र में करीब 32 घंटे से बिजली गुल है। जेई सूरज कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने के लिए टीम को लगाया गया है। आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, थाना परिसर का टावर गिराशेरगढ़।
क्षेत्र में बुधवार रात आंधी ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से बिजली के पोल टूटकर धराशायी हो गए। कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई और गांवों में शाम तक विद्युत व्यवस्था बेपटरी थी। आंधी से किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। खेतों में खड़े यूकेलिप्टस और पॉपुलर के तमाम पेड़ उखड़ गए तथा कई पेड़ बीच से टूटकर गिर पड़े। वहीं शेरगढ़ थाना परिसर में लगा टावर आंधी की चपेट में आकर टूटकर पास के खेत में जा गिरा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


