आंधी से आठ घंटे गायब रही भमोरा, बल्लिया की बिजली
भमोरा/बरसेर। शनिवार की शाम आई तेज आंधी के साथ बारिश से भमोरा बल्लिया और बरसेर क्षेत्र की बिजली आठ घंटे गायब रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना कर

भमोरा/बरसेर। शनिवार शाम आई तेज आंधी के साथ बारिश से भमोरा बल्लिया और बरसेर क्षेत्र की बिजली 8 घंटे गायब रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।शनिवार शाम तेज गति से आई आंधी-बारिश से आंवला की ओर से आ रही 33 केवीए की लाइन के तारों पर सेंधा गांव के पास लिप्टिस, बबूल के पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे ब्रेक डाउन हो गई। भमोरा उपविद्युत केंद्र के 73 तथा बल्लिया के 41 गांव अंधेरे में डूब गए। आंधी शांत होने पर जेई भमोरा विजय प्रताप, एसडीओ अलीगंज रमेश कुमार कर्मचारियों के साथ बिजली व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गए।
जेई विजय प्रताप ने बताया कि उन्होंने भमोरा से लेकर आंवला तक कर्मचारियों के साथ टार्चों की रोशनी से लाइन पर गिरे पेड़ और टहनियां हटाने का काम किया, उसके बाद लाइन पर सफाई करवा कर आपूर्ति शुरू की गई।बरसेर। शनिवार शाम आई आंधी से बरसेर सब स्टेशन के सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। शनिवार शाम सात बजे से रविवार दोपहर तक बिजली गायब रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को लाइनमैनों ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


